भारत हमारे लिए महत्वपूर्ण : एमएलटीआर बैंड

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। डेनमार्क का बैंड ‘माइकल लर्न्‍स टू रॉक’ (एमएलटीआर) भारत में धूम मचाने के लिए तैयार है। अपने पॉप और सॉफ्ट म्यूजिक से करोड़ों संगीत प्रेमियों का दिल जीतने वाला यह बैंड दिसंबर में भारत के कई शहरों में अपना जादू बिखेरेगा।

बैंड की प्रस्तुतियां 11 से 19 दिसंबर के बीच कई शहरों में होंगी।

इस बैंड की शुरुआत 1988 में हुई थी। इसमें सिंगर-कीबोर्ड प्लेयर जैशा रिचर, ड्रमर केरे वांसर और गिटारिस्ट मिकेल लेंज जैसे संगीत के दिग्गज शामिल हैं।

इस बैंड ने ‘पेंट माई लव,’ ‘यू टुक माई हार्ट अवे,’ और ‘स्लीपिग चाइल्ड’ जैसे सफलतम गाने दिए हैं।

बैंड ’25 लाइव’ टूर से अपनी वर्षगांठ मनाने जा रहा है, जिसके तहत यह गुड़गांव, गुवाहाटी, धीमापुर, गोवा और कोलकाता की यात्रा करेगा।

’25 लाइव’ दौरे के बारे में रिचर ने बताया, “यहां वापस आना एक सुखद एहसास है। भारतीय दर्शक हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। बैंड को भारतीय दर्शकों से बेशुमार प्यार मिला है।”

बैंड पूर्व में शिलांग और मुंबई में अपनी प्रस्तुति दे चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493