भावनात्मक रूप से कठिन रहा ‘बिग लिटल लाइज’ : किडमैन के लिए

लॉस एंजेलिस, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री निकोल किडमैन का कहना है कि टीवी शो ‘बिग लिटिल लाइज’ में अपने किरदार को निभाना उनके लिए भावनात्मक रूप से बेहद कठिन रहा।

लॉस एंजेलिस, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री निकोल किडमैन का कहना है कि टीवी शो ‘बिग लिटिल लाइज’ में अपने किरदार को निभाना उनके लिए भावनात्मक रूप से बेहद कठिन रहा।

किडमैन के लिए शो के सेट पर बिताए कठिन दिनों के बाद अपने पति कीथ अर्बन और अपने दोनों बच्चों संडे और फेथ के पास अपनी गृहस्थ जिंदगी में सामान्य होना आसान नहीं था।

किडमैन ने ईऑनलाइन डॉट कॉम को बताया, “हम काफी लंबे समय से शूटिंग कर रहे थे..मुझे लगता है कि शूटिंग की लंबी अवधि परेशान करने लगी थी।”

उन्होंने कहा, “आमतौर पर मैं आसानी से अपने पारिवारिक जीवन में लौट जाती हूं। हमेशा नहीं, लेकिन आमतौर पर। मैं काफी लंबे समय से काम कर रही थी और यह काफी कठिन रहा।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493