भावपूर्ण नकारात्मक भूमिका निभाना चाहते हैं ऋषि कपूर

मुंबई, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का कहना है कि वह सिर्फ ठोस कहानी के साथ नकारात्मक भूमिका निभाना चाहते हैं।

एक प्रशंसक ने उनसे पूछा कि वह पर्दे पर कब नकारात्मक किरदार निभाएंगे, तो 64 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर अपने विचार को साझा किया।

ऋषि ने सोमवार को ट्वीट किया,”एक भावपूर्ण भूमिका मिलनी जरूरी है, जिसे मैं पूरी तन्मयता के साथ कर सकूं। अभिनेता एक अच्छी तरह से लिखे कहानी में किरदार से परे नहीं जा सकता है।”

‘अग्निपथ’ और ‘डी-डे’ जैसी फिल्मों में नकारात्मक किरदार निभाने के लिए ऋषि कपूर को सराहा गया था।

ऋषि की पिछली फिल्म ‘कपूर एंड संस’ थी, जिसमें आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान भी थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493