भाविनी पुरोहित ने यूट्यूब चैनल लांच किया

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। ‘जाना ना दिल से दूर’ और ‘साथ निभाना साथिया’ जैसे धारावाहिकों में अपनी भूमिकाओं के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री भाविनी पुरोहित ने अपने प्रशंसकों से जुड़ने के लिए अपना यूट्यूब चैनल लांच किया है। इसमें उनके निजी जीवन से जुड़े पलों को दिखाया जाएगा।

भाविनी ने कहा, “सोशल मीडिया पर कई प्रशंसकों से अनुरोध प्राप्त करने के बाद मैंने अपना यूट्यूब चैनल लांच किया। यह केवल उनके लिए है, जिससे वे मुझ तक पहुंच सकें।”

उन्होंने कहा, “मैं विभिन्न सेगमेंट पर वीडियो पोस्ट करूंगी -यात्रा, फैशन, खूबसूरती या रसोई। असल में जीवनशैली पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं। मेरा चैनल सभी आयु वर्गो के लिए फायदेमंद होगा।”

भाविनी ने गुरुवार को अपना चैनल लांच किया।

उन्होंने कहा, “मेरे चैनल का नाम भाविनी पुरोहित है। मेरे प्रशंसकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी रुचि के अनुसार सेगमेंट की मांग की थी और इतने प्यार और समर्थन के बाद निश्चित रूप से इस पर काम करेंगे, जो हमारे चैनल को सफल बनाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493