‘भावेश जोशी’ बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति में शूट हुई : हर्षवर्धन

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। अभिनेता हर्षवर्धन कपूर ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म ‘भावेश जोशी’ को बहुत ही चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में शूट किया गया है।

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। अभिनेता हर्षवर्धन कपूर ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म ‘भावेश जोशी’ को बहुत ही चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में शूट किया गया है।

फिल्म ‘द बिग सिक’ की स्क्रीनिंग के मौके पर बुधवार को हर्षवर्धन ने कहा, “हमने बहुत कुछ बहुत जल्दी शूट कर लिया। हम सबकुछ ठीक रखना चाहते थे। फिल्म यूनिट ने बेहद चुनौतीपूर्ण स्थितियों में काम किया।”

उन्होंने कहा, “मुंबई में खासकर गर्मियों में एक्शन फिल्म की शूटिंग करना बहुत मुश्किल होता है। हमने ईमानदारी और जुनून के साथ काम किया। मैं उम्मीद करता हूं कि लोगों को फिल्म पसंद आएगी। फिल्म यूनिट से जुड़े लोगों ने न्यूनतम संसाधनों में फिल्म निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है।”

निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

मोटवानी ने हर्षवर्धन की प्रशंसा करते हुए कहा, “वह बहुत जुनूनी अभिनेता व इंसान हैं। मैंने उनके साथ अच्छा वक्त बिताया। मैं फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं।”

‘भावेश जोशी’ इस साल के अंत तक रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493