भावों से भावनाएं प्रकट करना मुश्किल : सारिका ढिल्लन

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री सारिका ढिल्लन को टेलीविजन शो ‘गुलाम’ में रश्मि नामक गूंगी लड़की के किरदार के लिए खूब तारीफ मिली है। लाइफ ओके शो पर प्रसारित होने वाले शो की अगली कड़ी में रश्मि की आवाज वापस आ जाएगी।

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री सारिका ढिल्लन को टेलीविजन शो ‘गुलाम’ में रश्मि नामक गूंगी लड़की के किरदार के लिए खूब तारीफ मिली है। लाइफ ओके शो पर प्रसारित होने वाले शो की अगली कड़ी में रश्मि की आवाज वापस आ जाएगी।

सारिका ने एक बयान में कहा, “मेरे लिए रश्मि के चरित्र को निभाना भावनात्मक और मानसिक रूप से बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहा है। जब आपको अपने भाव के माध्यम से भावनाओं को व्यक्त करना पड़े तो यह मुश्किल हो जाता है और मुझे अपनी भूमिका के साथ न्याय करने के लिए हर चीज ध्यान में रखनी होती थी।”

उन्होंने कहा, “मैं अपनी तारीफ से बहुत खुश हूं जो मुझे मेरे किरदार के लिए मिली हैं।”

शो की आगामी कड़ी में दिखाया जाएगा कि वीर (विकास मानाक्ताला) गलत इरादे से बिच्छुओं से भरे एक बैग के साथ एक कार में रश्मि को बंद कर देता है, लेकिन उसकी योजना असफल हो जाती है और रश्मि को अपनी आवाज वापस मिल जाती है।

सारिका ने कहा, “अब जब मुझे शो में मेरी आवाज वापस मिल रही है, तो मैं कुछ अच्छे दृश्य करने के लिए उत्सुक हूं। मैं निर्माताओं की शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया। मेरा लक्ष्य हर दिन बेहतर करने के लिए खुद को आगे बढ़ाना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493