भीड़ से हुई परेशानी के लिए एसएलसी ने मांगी माफी

कोलंबो, 29 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने दाम्बुला में आस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए तीसरे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में भीड़ के कारण हुई परेशानी के लिए सोमवार को माफी मांगी।

रांगीरी स्टेडियम में रविवार को हुए मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की श्रंखला में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है। बुधवार को चौथा मुकाबला भी दाम्बुला स्टेडियम में खेला जाएगा।

उत्सुक प्रशंसकों की भीड़ पेड़ों, दीवारों पर चढ़कर मैच देख रही थी और एसएलसी के आंकड़े के अनुसार, करीब 45,000 लोग मैच स्थल पहुंचे थे। हालांकि, स्टेडियम में केवल 18,000 लोगों के बैठने की जगह है।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने सोमवार को वेबसाइट पर जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि पिछले छह साल में पहली बार खेले गए दिन-रात के एकदिवसीय मैच का उत्साह ही स्टेडियम में आई भीड़ के उत्साह के पीछे का कारण माना जा रहा है।

मैच को देखने के लिए प्रशंसकों ने अपने हिसाब से चुनी जगहों पर बैठना शुरू कर दिया। जिनकी सीटें बुक थी, उन प्रशंसकों को भी सही तरह से मैच देखने के लिए काफी असहजता महसूस हो रही थी और अधिकारियों को उम्मीद से अधिक जमा भीड़ के साथ समन्वय में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

एसएलसी ने अपने एक बयान में कहा, “श्रीलंका क्रिकेट दाम्बुला में तीसरे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान टिकट धारकों और क्रिकेट प्रशंसकों को हुई असहजता के लिए माफी मांगता है।”

उन्होंने कहा, “इस स्थिति के कारण क्रिकेट स्टेडियम की तथा दोनों टीमों की सुरक्षा के लिए उपयुक्त उपाय तैयार किए गए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493