भूकंप पीड़ितों की याद में सिंगापुर ने झुकाया झंडा

सिंगापुर, 8 जून (आईएएनएस)। मलेशिया के साबाह राज्य में पांच जून को आए भूकंप से बुरी तरह प्रभावित माउंट किनाबालू में जान गंवाने वालों की याद में सोमवार को सिंगापुर में झंडा आधा झुकाया गया है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 दर्ज की गई थी।

‘द स्ट्रेट टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, तानजोंग काटोंग प्राथमिक स्कूल के छह विद्यार्थियों, उनके शिक्षक सेबास्टियन टेरेंस लू और एडवेंचर गाइड मोहम्मद दानिश की मौत पर सोमवार को राष्ट्रीय यादगार दिवस मनाया जा रहा है।

ये विद्यार्थी पिओने वी यिंग पिंग, अमीर रयान बिन मोहम्मद अदीद संजय, एमिली गियोवान्ना रामु, माताहोम केरिल मितजी हिगुइत, रचेल हो यान शिउआन और सोनिया झाला थे।

मृतकों के शव रविवार को रिपब्लिक आफ सिंगापुर एयरफोर्स सी-130 विमान से लाए गए।

अमीर और दानिश को सोमवार को दफना दिया गया।

दक्षिण पूर्व एशियाई खेल के आयोजन स्थल पर भी मृतकों के सम्मान में एक मिनट का मौन रखा गया।

प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार, “हम उम्मीद करते हैं कि सभी के एकजुट हो कर सहानुभूति और समर्थन जताने पर अपने को खोने वाले परिवारों को ढांढ़स मिलेगा और वे सहज महसूस करेंगे।”

कई लोगों ने आनलाइन संवेदनाएं व्यक्त की हैं और सोशल मीडिया पर अपने प्रोफाइल तस्वीर को बदला, जिसमें काली पृष्ठभूमि में सफेद गुलाब नजर आ रहा है।

इधर, एक छात्र नवदीप सिंह जरयाल और शिक्षक मोहम्मद गाजी बिन मोहम्मद अब भी लापता हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493