भूटान एयरलाइन भारत में कारोबार बढ़ाएगी

कोलकाता, 29 नवंबर (आईएएनएस)। भूटान एयरलाइन 2018 में यहां से अपनी ज्यादा उड़ानों की शुरुआत कर तथा मुंबई, अहमदाबाद, गुवाहाटी, चेन्नई, बेंगलुरू और हैदराबाद के लिए मौसमी उड़ानों का विस्तार कर भारत में अपने कारोबार का विस्तार करेगी।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फाला दोरजी ने बुधवार को कहा, “हम दो नई पारो-कोलकाता-पारो उड़ान 15 मार्च से 15 मई तक और 15 सितंबर से 30 नवंबर तक शुरू करने जा रहे हैं। इस दौरान हम पारो से बैंकॉक के लिए दो सीधी उड़ान तथा पारो से बैंकॉक के लिए कोलकाता होते हुए सप्ताह में पांच नई उड़ानें शुरू करेंगे।”

दोरजी ने यहां संवाददाताओं को बताया, “इसके अलावा हम 2018 में इस दौरान मुबंई, अहमदाबाद, गुवाहाटी, चेन्नई, बेंगलुरू और हैदराबाद के लिए भी मौसमी उड़ाने शुरू करेंगे।”

भूटान की पहली निजी विमानन कंपनी के साप दो ए319 हवाई जहाज है, जिसमें से प्रत्येक की यात्री क्षमता 122 है।

यह बैंकॉक से पारो के लिए कोलकाता होते हुए दैनिक उड़ान संचालित करती है तथा काठमाडू होते हुए दिल्ली के लिए सप्ताह में पांच दिन उड़ान संचालित करती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493