भूटान के अधिकारियों ने मोदी से मुलाकात की

काठमांडू, 31 अगस्त (आईएएनएस)। भूटान अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार दशो शेरिंग वांगचुक ने बिम्सटेक शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

काठमांडू, 31 अगस्त (आईएएनएस)। भूटान अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार दशो शेरिंग वांगचुक ने बिम्सटेक शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, “एक पड़ोसी व करीबी दोस्त।”

रवीश कुमार ने कहा, “प्रधानमंत्री ने भूटान की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार दशो शेरिंग वांगचुक से बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के इतर काठमांडू में मुलाकात की।”

भारत भूटान का प्रमुख साझीदार है और दोनों पक्ष कई महत्वपूर्ण जलबिजली परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं।

भूटान में इस साल चुनाव हो रहे हैं, इसलिए हिमालयी देश का प्रतिनिधित्व अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार ने बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग उपक्रम (बिम्सटेक) शिखर सम्मेलन में किया। बिम्सटेक सम्मेलन शुक्रवार को संपन्न हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493