भूटान नरेश, प्रधानमंत्री ने मोदी को बधाई दी

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और वहां के प्रधानमंत्री लोटय त्सेरिंग ने लोकसभा चुनाव जीतने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।

एक आधिकारीक बयान के अनुसार, वांगचुक ने गुरुवार को मोदी के नेतृत्व में भारत के लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

मोदी ने भूटान नरेश की बधाई के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और संदेश में कहा कि भारत के लिए भूटान की “अद्वितीय और विशेष मित्रता” सबसे अधिक महत्व रखती है।

उन्होंने भूटान के साथ मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह दोनों देशों की साझेदारी को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद करेंगे।

प्रधानमंत्री त्सेरिंग ने भी मोदी के ‘मजबूत नेतृत्व’ की सराहना की और आशा व्यक्त की कि भारत मोदी की सोच के साथ बड़ी सफलता प्राप्त करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493