भूमध्यसागर में 2 नौका डूबी, 239 की मौत की आशंका

जेनेवा, 4 नवंबर (आईएएनएस)। भूमध्यसागर में लीबिया के तट पर बुधवार को दो अलग-अलग नौकाएं डूब गईं, जिसमें लगभग 239 लोगों के मरने की आशंका है। नौका दुर्घटना के बाद से सभी यात्री लापता हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर)के प्रवक्ता लियो डॉब्स ने एक बयान में कहा, “नौका पलटने की एक घटना में लगभग 140 लोग बचा लिए गए हैं, जिनमें छह बच्चे और लगभग 20 महिलाएं हैं। महिलाओं में से कुछ गर्भवती हैं। इन लोगों का कहना है कि नौका तड़के लगभग तीन बजे लीबिया से रवाना हुई थी।”

प्रवक्ता के अनुसार, “कुछ घंटों के बाद लीबिया के तट से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर नौका की लकड़ी की तख्तियां टूट गईं, जिसकी वजह से यह पलट गई।”

शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया कि बचावकर्मियों ने 29 लोगों को बचाया और 12 शव बरामद किए।

दूसरी घटना बुधवार को स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग पांच बजे की है, जिसमें एक छोटी नौका के डूबने से 128 लोगों की मौत की बात कही जा रही है। इस बारे में रिपोर्ट उन लोगों के हवाले से है, जो इटली के लांपेदुसा बंदरगाह पर उतर गए। उनका कहना है कि नौका पहले से ही ‘असुरक्षित’ थी।

प्रवासी अंतर्राष्ट्रीय संगठन (आईओएम) के मुताबिक, इससे इस साल भूमध्यसागर से यात्रा करने वाले शरणाíथयों की मौत का आंकड़ा 4,220 को पार कर गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493