भूमध्यसागर से करीब 3,500 प्रवासियों को बचाया गया

रोम, 8 जून (आईएएनएस)। इटली, जर्मनी तथा आयरलैंड के जहाजों से भूमध्यसागर में रविवार को बचाए गए 3,480 प्रवासी इटली पहुंच रहे हैं, जहां उन्हें मेडिकल सहायता दी जाएगी और फिर कारावास भेजा जाएगा।

इटली के तट रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि 869 प्रवासी सिसिली के बंदरगाह पालेरमो पहुंच रहे हैं। इन लोगों में 579 पुरुष, 191 महिलाएं और 99 बच्चे हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, माल्टा स्थित माइग्रेंट ऑफशोर एड स्टेशन (एमओएएस) के अधिकारियों ने पुष्टि की कि इसका पोत 372 प्रवासियों को सिसिली के बंदरगाह ऑगस्टा पहुंचाया जाएगा।

एमओएएस के प्रतिनिधियों ने बताया कि इन प्रवासियों में 184 पुरुष, 126 महिलाएं और 62 बच्चे हैं, जो कि मुख्यत: इरिट्रिया निवासी हैं।

इटली के तट रक्षक ने बताया कि अन्य 2,239 प्रवासियों को सिसिली के त्रापानी और टारांतो बंदरगाह लाया जएगा।

प्रवासी 15 जहाजों पर सवार हो कर लीबिया से आए थे, जिनके डूबने का खतरा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493