भूमध्य सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गिरा रूसी विमान, पायलट सुरक्षित

मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि लड़ाकू जेट विमान प्रशिक्षण उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

मंत्रालय ने हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि दुर्घटना कब हुई, जबकि स्थानीय मीडिया में आई कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि यह हादसा रविवार को हुआ था।

मंत्रालय ने बताया कि पायलट सफलतापूर्वक विमान से बाहर निकल गया और वह सुरक्षित है।

सीरिया में रूस द्वारा चलाए जा रहे आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत भूमध्य सागर इलाके में मौजूद रूसी नौसेना को सुदृढ़ता प्रदान करने के लिए रूस के एकमात्र नौवहन पोत एडमिरल कुजनेत्सोव को भेजा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493