मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोभिता धुलिपला आगामी द्विभाषी फिल्म ‘मूथन’ में यौन कर्मी की भूमिका निभाने के लिए अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। इसके लिए उन्होंने कमाठीपुरा लाल बत्ती इलाके का दौरा किया, जहां उन्होंने अपने किरदार की तैयारी के लिए महिलाओं से बातचीत की।
सोभिता ने अपने बयान में कहा, “‘मूथन’ का हिस्सा होना अप्रत्याशित रूप से किरदार का निर्माण था। मैं कमाठीपुरा की एक प्रभावशाली महिला की भूमिका में हूं। मुंबई का एक बदनाम इलाका और दुनिया का एक बड़ा वेश्यालय..चूंकि हमने ज्यादातर गोरिल्ला शैली में फिल्माया है, मुझे वहां परिवारों से बातचीत करने का मौका मिला और यहां तक कि एक परिवार के छोटे से कमरे में रहने का भी मौका मिला।”
फिल्मकार अनुराग कश्यप ने ‘मूथन’ के संवाद लिखे हैं, जिसे गीतू मोहनदास ने निर्देशित किया है। और यह फिल्म अगले साल मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath