भूमि को पसंद अच्छे से तैयार होना

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री भूमि पेदनेकर ने कहा है कि उन्हें अच्छी तरह तैयार होना पसंद है।

यह पूछे जाने पर कि क्या कलाकारों के लिए हमेशा अच्छा दिखना जरूरी होता है? भूमि ने आईएएनएस से कहा, “मैं सभी के बारे में नहीं कह सकती, लेकिन मैं खुद के बारे में बात कर सकती हूं। व्यक्तिगत तौर पर मैं ऐसी हूं, जिसे अच्छे से तैयार होना पसंद है।”

उन्होंने बताया कि वह घर से बाहर कदम रखने से पहले अच्छी तरह तैयार होना पसंद करती हैं।

अभिनेत्री ने कहा, “अगर में घर पर हूं तो मैं अच्छे से ड्रेस-अप नहीं होती लेकिन अगर मैं पार्टी या लंच के लिए बाहर जा रही हूं तो मुझे अच्छे से तैयार होना पसंद है। यह अपनी-अपनी पसंद है।”

‘दम लगा के हईशा’ की अभिनेत्री ने कहा कि कलाकारों को उनकी लुक से नहीं आंकना चाहिए।

उन्होंने कहा, “आप कलाकारों को ये देख कर नहीं आंक सकते कि उसने क्या पहना है। मुझे पता है कि कलाकारों पर अधिक दबाव होता है।”

भूमि आगामी फिल्म ‘मनमर्जियां’ में एक बार फिर अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ दिखाई देंगी।

फिल्म की शूटिंग निर्देशक और निर्माता के बीच ‘रचनात्मक मतभेद’ के कारणों से रोक दी गई, लेकिन अगस्त से इसकी शूटिंग शुरू होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493