भूमि ने ‘होटल ब्यूटीफुल’ के लिए गाना गाया

मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। गायिका भूमि त्रिवेदी ने आने वाली फिल्म ‘होटल ब्यूटीफुल’ के लिए एक धूम-धड़ाके वाला गाना गाया है। भूमि का कहना है कि यह बहुत शानदार गाना है।

भूमि ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म के संगीतकार संजीव तिवारी और समीर इकबाल गाने को लेकर निश्चिंत हैं। मुझे लगता है कि यह एक शानदार गाना है और हर कोई अपनी जगह इसका आनंद उठा रहा है।”

उन्होंने बताया, “यह खूबसूरत पंक्तियों वाला गाना क्लब के लिए एक दम उपयुक्त है। गाने के बोल ‘बात बस तू ये समझा ले, बांहों में ही जन्नत है रे, जी ले हर पल जिंदगी जी ले’ हैं।”

समीर, जो फिल्म के निर्देशक भी हैं, ने बताया कि अभी तक ‘होटल ब्यूटीफल’ के लिए शान, उषा उथुप और भूमि जैसे मशहूर गायकों ने फिल्म के गाने गाए हैं।

उन्होंने बताया, “शान, उषा उथुप और भूमि, कुछ बड़े गायकों में हैं, जिन्होंने मेरी फिल्म के लिए गाने गाए हैं। फिल्म का संगीत बेहतरीन है।”

रेड्डी और मोहम्मद असलम शेख संयुक्त रूप से फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म माधिर फिल्म कारपोरेशन और अम्ब्रेला फिल्म कारपोरेशन के बैनर तले बन रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493