भूमि पेडनेकर को बर्लिन फिल्मोत्सव का आमंत्रण

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करने के लिए अभिनेत्री भूमि पेडनेकर को फिल्मकार करण जौहर के साथ आगामी बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में आमंत्रित किया गया है।

भूमि ने अपने बयान में कहा, “बर्लिन फिल्मोत्सव द्वारा आमंत्रित किए जाने से मैं बहुत सम्मानित और कृतज्ञ महसूस कर रही हूं। मैं भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करूंगी। मेरे लिए अपने आप में गर्व का एक बड़ा क्षण है।”

भूमि की गिनती हिंदी सिनेमा की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से होती है।

यह फिल्म महोत्सव 15 से लेकर 25 फरवरी तक आयोजित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493