‘भूमि’ में नकारात्मक भूमिका निभाएंगे शरद केलकर

मुंबई, 1 फरवरी (आईएएनएस)। ‘भूमि’ के निर्देशक उमंग कुमार ने बताया कि उन्होंने अभिनेता शरद केलकर को संजय दत्त अभिनीत फिल्म में नकारात्मक भूमिका के लिए लिया है।

उमंग कुमार ने बताया, “शरद में अच्छी तरह भाव प्रकट करने की क्षमता है और मैं ‘भूमि’ के लिए जैसा चाहता था, वह उसमें पूरी तरह फिट हैं। शरद के लिए अपना खतरनाक पक्ष दिखाने के लिए बेहतरीन अवसर है।”

संजय दत्त जेल से अपनी सजा पूरी करने के बाद इस फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं।

पिता-बेटी के रिश्ते पर आधारित ‘भूमि’ में संजय पिता की भूमिका में होंगे, जबकि अदिति राव हैदरी उनकी बेटी का किरदार निभाएंगी।

फिल्म की शूटिंग आगरा में फरवरी से शुरू होगी। टी-सीरीज और लीजेंड स्टूडियो द्वारा निर्मित फिल्म चार अगस्त को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493