मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपनी आगामी फिल्म ‘शुभ मंगलम सावधान’ की शूटिग को लेकर उत्साहित हैं।
इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता आयुष्मान खुराना हैं, जिनके साथ उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ की थी।
भूमि ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “सर (आनंद एल. राय) आपके प्यार के लिए धन्यवाद। ‘शुभ मंगलम सावधान’ की शूटिग के लिए उत्साहित हूं।”
आनंद एल. राय द्वारा सह-निर्मित ‘शुभ मंगलम सावधान’ एक प्रेम कहानी है और यह आर.एस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित है।
भूमि अभिनेता अक्षय कुमार के साथ आगामी फिल्म ‘टॉइलेट – एक प्रेम कथा’ में भी दिखाई देंगी।
श्रीनारायण सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म दो जून को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath