मुंबई, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। हैलोवीन के मौके पर ‘अमावस’ के निर्माताओं ने फिल्म की पहली झलकी जारी करते हुए कहा कि यह फिल्म 14 दिसंबर को रिलीज होगी।
भूषण पटेल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सचिन जोशी, विवान भटेना, नरगिस फाखरी और नवनीत कौर ढिल्लन, मोना सिह और अली असगर हैं।
‘अमावस’ का पोस्टर डरावना और रहस्यमई है।
फिल्म की शूटिंग लंदन में हुई और इसे 40 दिनों में पूरा कर लिया गया।
dharmpath.com dharmpath