भेदिया कारोबार के आरोपी वलवानी ने खुदकुशी की

वाशिंगटन, 22 जून (आईएएनएस)। अमेरिका में भेदिया कारोबार के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय मूल के हेज फंड मैनेजर संजय वलवानी अपने घर में मृत्त पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार मामला खुदकुशी का है।

समाचार पत्र ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की बुधवार की एक रपट के मुताबिक, हेज फंड कंपनी विसियम एसेट मैनेजमेंट एलपी कंपनी में पोर्टफोलियो मैनेजर के पद पर कार्यरत वलवानी (44) पर पिछले सप्ताह जेनेरिक दवा मंजूरी के बारे में गोपनीय सूचनाओं को बेचने का आरोप लगा था।

ब्रुकलिन स्थित घर के शयनकक्ष में उनकी पत्नी ने उन्हें मृत्त पाया। उनके गले पर कटे के निशान थे।

न्यूयॉर्क पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि उनके शव के पास से पुलिस को एक चाकू तथा एक सूसाइड नोट मिला है।

वलवानी के वकील बैरी बेर्के तथा एरिक तिर्शवेल ने एक बयान में कहा, “यह एक खौफनाक त्रासदी है, जिसे समझना मुश्किल है। वलवानी एक अच्छे पिता, पति, पुत्र तथा भाई थे और अपने मित्रों, साथियों तथा परामर्शदाताओं के लिए प्रतिबद्ध थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493