पटना, 14 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के युवाओं की टीम द्वारा बनाई गई फिल्म ‘गैंगस्टर दुल्हनिया’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया। यह फिल्म तीन अगस्त को रिलीज होगी।
फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार को लॉन्च हुआ। यह ट्रेलर 4.30 मिनट का है।
फिल्म में खलनायक की भूिमका निभा रहे संजय पांडे को ट्रेलर में अभिनेत्री मोनिका राय के साथ ठुमके लगाते देखा जा सकता है।
फिल्म के संगीतकार अमन श्लोक हैं, जबकि गीतकार प्यारेलाल यादव, अरविंद तिवारी, संतोष पुरी, शेखर मधुकर और अशोक सिन्हा हैं ।
dharmpath.com dharmpath