मुंबई, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘काला टीका’ में जेठी मां का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री मीता वशिष्ठ अपनी सह-कलाकार अक्षरा सिंह से भोजपुरी सीख रही हैं।
मीता ने कहा कि वह बहुत ‘भाग्यशाली’ है कि अक्षरा उनकी सह-कलाकार हैं और उनका ट्यूशन काफी मददगार है।
मीता ने कहा, “धारावाहिक में मेरा किरदार पिछले किरदारों से बहुत अलग है और इससे पहले मैंने यह नहीं किया। मैं चाहती हूं कि दर्शक मेरे किरदार पर पूरी तरह आश्वस्त हों। अक्षरा काफी अच्छी हैं और उनका ट्यूशन काफी मददगार है।”
अक्षरा टेलीविजन चैनल जी टीवी के धारावाहिक में माधुरी का किरदार निभा रही हैं और वह भोजपुरी दुनिया की जानी-मानी अभिनेत्री हैं।
मीता ने कहा कि अक्षरा का ट्यूशन उन्हें जेथी मां का किरदार निभाने में सही ढंग से मदद कर रहा है।
उन्होंने कहा, “गुरु बनने के लिए मैं अक्षरा का शुक्रिया अदा कहना चाहूंगी।”
dharmpath.com dharmpath