भोपाल:नगर-निगम की कचरा गाड़ी में शराब तस्करी,आयुक्त ने किया निलंबित

भोपाल-कोहेफिजा पुलिस थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तोप तिराहा लालघाटी पर नगर निगम की कचरा वाहन (क्रमांक एमपी 04 एल डी 1505) को रोककर तलाश ली गई, तो कचरा वाहन से 3 बोरियों में भरकर कच्ची शराब के 545 पाउच बरामद हुए। हर पाउच में डेढ़ सौ एमएल कच्ची शराब भरी हुई थी। पुलिस द्वारा ड्राइवर सोनू जटालिया (22 वर्ष) और उसके सहयोगी शंकर सिरमोलिया (39 वर्ष) एवं बंटी पटोलिया (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि गोदर मऊ निवासी महिला से यह शराब ली है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ 34(2) एक्साइज एक्ट का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला तस्कर की तलाश कर रही है। तीनों आरोपी संजय नगर शाहजहांनाबाद के निवासी तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

नगर-निगम आयुक्त ने आरोपी निगम कर्मचारियो को निलंबित कर दिया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493