भोपाल- राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र से पुलिस की दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो पुलिसकर्मियों ने गुरुवार देर रात पार्टी कर रहे युवक और बालाघाट के डीएसपी चेतन अगलक के साले उदित गायके को जमकर पीटा। पुलिस की पिटाई की वजह से उनकी मौत हो गई। ये घटना इंद्रपुरी के सी-सेक्टर की है।
जानकारी के अनुसार, उदित अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। तभी पुलिस टीम वहां पहुंच गई। उदित घबरा गया और भागने लगा, लेकिन दो पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर उसके साथ मारपीट करने लगे। इस मारपीट के दौरान पुलिस ने उनके कपड़े फाड़ दिए। इसके अलावा पुलिस वालों ने मामले को रफा-दफा करने के लिए 10,000 रुपये की मांग भी की थी। जब उदित ने पैसा देने से मना किया गया तो उसकी पिटाई करने लगे। मारपीट के बाद उदित के दोस्त तुरंत उसे पास के अस्पताल लेकर गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत गंभीर हो गई। एम्स अस्पताल पहुचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजन और दोस्तों ने पिपलानी थाने का घेराव किया।
dharmpath.com dharmpath