भोपाल:शाहपुरा A सेक्टर में गिरा 3 मंजिला मकान, मलवे में दबे कई मजदूर

भोपाल-राजधानी के शाहपुरा A सेक्टर में 3 मंजिला मकान गिर गया है।जहां कई मजदूरों के मकान के मलबे में दबे होने की बात बताई गई है।यह घटना शाहपुरा A सेक्टर ग्राउंड के पास की है।वहीं नगर निगम फायर ब्रिगेड रेस्क्यू टीम,एवं बचाव दल रवाना हो चुका है।शाहपुरा में हुई घटना में कुछ लोगों के दबे होने की सूचना मिली सूचना मिलते ही सांसद साध्वी प्रज्ञा घटनास्थल के लिए रवाना हुई हैं।

मलबे की चपेट में चार मजदूर आ गए। तीन मजदूरों को निकाल लिया गया है, जबकि एक का रेस्क्यू किया जा रहा है। घायलों को जेपी अस्पताल ले जाया गया है। बताया गया कि शाहपुरा ए- सेक्टर में दो मंजिला मकान के कुछ हिस्से को ढहाया जा रहा था। इसी बीच मकान भरभराकर गिर गया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493