भोपाल-मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित एक अगरबत्ती फैक्ट्री आगजनी की खबर आई है। फैक्ट्री में शुक्रवार-शनिवार की रात आग लग गई। ये फैक्ट्री मध्य प्रदेश कांग्रेस के सीनियर नेता गोविंद गोयल की है। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
जानकारी के मुताबिक भोपाल के लांबाखेड़ा इलाके में कांग्रेस नेता गोयल की पूजा-पाठ नाम से अगरबत्ती की फैक्ट्री है। रात करीब 3 बजे इसमें आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही गांधीनगर, छोला, कबाड़खाना और फतेहगढ़ फायर स्टेशन की दमकलें मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
dharmpath.com dharmpath