भोपाल की राशिदा मुस्तफ़ा बनीं महिला कॉंग्रेस की विदिशा लोकसभा प्रभारी- मांडवी चौहान ने की नियुक्ति

10012560_1474401742773682_1666779505_ndownloadभोपाल-(धर्मपथ)-प्रदेश महिला कॉंग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महिला कॉंग्रेस चुनाव प्रभारियों की विधानसभावार नियुक्ति कर दी है.

भोपाल की राशिदा मुस्तफ़ा जो वर्तमान में महिला कॉंग्रेस की प्रदेश सचिव हैं को विदिशा का प्रभारी नियुक्त किया गया है.राशिदा मुस्तफ़ा ने मांडवी चौहान का इस नियुक्ति के लिये आभार प्रदर्शित किया है तथा उम्मीद जताई है की वे अपने इस प्रभार की जिम्मेदारी पर खरी उतरेंगी.
कार्य कब से करेंगी के उत्तर पर उन्होने कहा की अब चुनाव में अधिक समय नहीं बचा अतः तुरंत ही इस कार्य को शुरू करेंगी.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493