भोपाल-शहर के दो स्कूल बड़वई स्थित पोदार वर्ल्ड स्कूल और टीटी नगर स्थित सेंट मेरी स्कूल तथा खजूरी क्षेत्र की नेशनल फोरेंसिक लैब को 10 मार्च को धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए, जिनमें बम विस्फोट की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड अलर्ट हो गए और संबंधित स्थानों पर पहुंचकर विस्तृत जांच की, लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। दोपहर करीब एक बजे नेशनल फोरेंसिक लैब को भी एक ईमेल मिला, जिसमें लैब के बाहर विस्फोटक सामग्री पड़े होने की सूचना दी गई थी। खजूरी पुलिस और बम स्क्वॉड टीम ने पूरे इलाके की गहन जांच की, लेकिन कुछ संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई।
dharmpath.com dharmpath