भोपाल नगर निगम का 3300 करोड़ का बजट पेश

भोपाल : नगर निगम ने मंगलवार को अपना बजट पेश कर दिया। 3300 करोड़ रुपये के इस भारी भरकम बजट में महापौर मालती राय ने कई घोषणाएं कीं। संपत्ति कर से होने वाली आधी कमाई को शहर के वॉर्डों के विकास में खर्च किया जाएगा। इससे उनकी तस्वीर बदल जाएगी। इसमें हॉकी स्टेडियम और तीन सड़कों का नामकरण भी किया गया। भोपाल नगर निगम की महापौर मालती राय ने मंगलवार को हुई निगम परिषद की बैठक में वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया। स्थानीय या शहर सरकार ने तीन साल बाद अपना बजट पेश किया है। यह बजट 8231 लाख रुपये घाटे का है। महापौर मालती राय ने बजट में घोषणा की कि प्रत्येक वॉर्ड से वसूल होने वाली संपत्ति कर की राशि का आधा हिस्सा यानी 50 प्रतिशत राशि उसके विकास पर खर्च किया जाएगा।

बजट में ये घोषणाएं भी की गईं
– दो करोड़ की राशि से शहर में कवर्ड मांस बाजार बनाया जाएगा।
– भोपाल में हर साल झील महोत्सव मनाया जाएगा।
– 10 करोड़ की राशि से जलभराव वाली जगहों पर नाला-नाली निर्माण किया जाएगा।
-भोपाल शहर को स्मार्ट बनाने के लिए यातायात सुधार पर ध्यान दिया जाएगा।
-शहर को स्वच्छ बनाने पर जोर दिया जाएगा।
-वार्ड नियोजन राशि 25 लाख रुपए दी जाएगी
-अमृत प्रोजेक्ट-2 के लिए 450 करोड़ और 1 हजार करोड़ रुपए से सीवेज का काम होगा।
-निगम परिषद अध्यक्ष के लिए दो करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493