अनिल सिंह(भोपाल)– ध्रुवनारायण सिंह के लिए अब चुनाव आसान हो गया है,नासिर इस्लाम को टिकट मिलने के बाद पी सी शर्मा के बगावती तेवर सामने आये हैं यदि वे निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं तो ध्रुवनारायण सिंह कि जीत आसान हो जायेगी।
ध्रुवनारायण कि टिकट पक्की होने के संकेत मुख्यमंत्री ने आज उम्मीदवारों कि बैठक में दिए कि,उन्होंने संकेत दिए कि कोई सीट नहीं बदली जायेगी,इससे यही प्रतीत हुआ कि ध्रुवनारायण कि टिकट पक्की होगी।मुख्यमंत्री ने बिना किसी दबाव में आये हँसते मुस्कराते हुए चुनाव लड़ने कि समझाइश दी।
dharmpath.com dharmpath