भोपाल में अपराधी का शॉर्ट एनकाउंटर

भोपाल-मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हत्या के आरोप में एक मुस्लिम युवक का शॉर्ट एनकाउंटर किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के बीच की है। ऐसे में यह सवाल खड़े हो रहे हैं कि कहीं पुलिस ने दबाव में आकर हत्यारोपी मुस्लिम युवक की शॉर्ट एनकाउंटर तो नहीं की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी आसिफ उर्फ बम को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम उसे भोपाल ला रही थी। पुलिस का दावा है कि इसी दौरान रातीबड़ इलाके के पास उसने अचानक पुलिस को चकमा देकर फरार होने की कोशिश की। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना, जिसके बाद हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी।

पुलिस की गोली आसिफ के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया और मौके पर ही गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया और घायल हालत में इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बता दें कि आसिफ उर्फ बम पर हाल ही में एक सनसनीखेज हत्या का आरोप है। बीते रविवार की रात अशोका गार्डन इलाके में मामूली विवाद के बाद उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर 35 साल के चाय कारोबारी पर कथित रूप से चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493