भोपाल में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस नेता ने खोला मोर्चा

भोपाल- मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने भोपाल में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। त्रिपाठी ने बताया कि राजधानी में नेहरू नगर चौराहे पर स्थित एक अवैध दुकान में नारायणा स्कूल की ड्रेस बेहद महंगे दामों पर बेची जा रही है। इस दुकान का कोई वैध रजिस्ट्रेशन नहीं है, न ही इसका कोई दस्तावेजी अस्तित्व है। त्रिपाठी ने इस मामले में भोपाल कलेक्टर को शिकायत की है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की माँग की।

त्रिपाठी ने कहा कि भोपाल के कई बड़े नामी निजी स्कूल शिक्षा माफियाओं के साथ मिलकर चुनिंदा दुकानों से महंगे दामों पर ड्रेस, किताबें, बैग और स्टेशनरी बेचने का दबाव बना रहे हैं। इससे अभिभावक दस गुना महंगे दाम चुकाने को मजबूर हैं और शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से लूट-खसोट का अड्डा बन चुकी हैं। त्रिपाठी ने दावा किया कि इन फर्जी दुकानों को प्रशासन की मौन स्वीकृति प्राप्त है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493