भोपाल में पिघला सड़क का डामर, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल-मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब जानलेवा रूप लेने लगी है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को 12 शहरों का पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। खंडवा सबसे गर्म शहर रहा जहां तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी भोपाल में तेज गर्मी के कारण सड़कों का डामर तक पिघलने लगा था। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए 37 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। जबकि, इंदौर, उज्जैन और मंडला में वॉर्म नाइट की चेतावनी दी गई है।

मौसम केंद्र के अनुसार, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार और देवास में तीव्र लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, आलीराजपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सागर, दमोह और मंडला समेत कई जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493