भोपाल में प्रदेश का पहला पुष्प-वाटिका उद्घाटित

भोपाल : 28 जुलाई- केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 के लिए दिन अत्यंत हरित एवं पर्यावरणपूर्ण रहा। केंद्रीय विद्यालय संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय (भोपाल) के उपायुक्त सोमित श्रीवास्तव, सी.एस.आई.आर, भोपाल के प्रमुख वैज्ञानिक पुनीत सिंह चौहान एवं स्थल प्राचार्य सौरभ जेटली के नेतृत्व में प्रदेश के प्रथम विद्यालय के “पुष्प-वाटिका” का उद्घाटन (सी.एस.आई.आर द्वारा प्रायोजित) हरित पर्यावरण की दिशा में एक नई और सृजनात्मक पहल है।

वर्षा ऋतु में वृक्षारोपण एवं पुष्प-वाटिका का निर्माण विद्यालय एवं विद्यार्थियों के सोच को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। इस प्रयास को आकार देते हुए प्रमुख अतिथियों – उपायुक्त के.वि.सं. भोपाल संभाग पुनीत चौहान एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा विद्यालय प्रांगण में स्थित पुष्प-वाटिका में कनेर, साइप्रस जैसे कई पौधों के रोपण के द्वारा किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं में उत्साह देखते ही बन रहा था।

प्रमुख अतिथियों का हरित स्वागत प्राचार्य के.वि.क्र.1 भोपाल द्वारा हरित द्रुम प्रदान कर किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त एवं वैज्ञानिक प्रमुख ने अपने संभाषण में विद्यार्थियों को “वृक्षों एवं वनों की पर्यावरण में उपयोगिता” पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को उनके जन्मदिन के अवसर पर एक पौधा लगाने और उसकी सुरक्षा करने जैसी महत्वपूर्ण नैतिक समझ भी दी ताकि पृथ्वी का भविष्य हरीतिमा से परिपूर्ण हों।

विद्यालय के प्राचार्य सौरभ जेटली जी अपने वक्तव्य में छात्रों को ही सूचित किया कि अगले चरण में सी.एस.आई.आर के तत्वाधान में “विद्यालय रूफ़ गार्डन” विकसित किया जाएगा, विद्यार्थियों ने हर्ष से पूरित हों करतल-ध्वनि के साथ इस परियोजना का स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन नृपेंद्र तिवारी, पीजीटी, जीवविज्ञान ने किया और अंततः धन्यवाद ज्ञापन की औपचारिकता का निर्वाह विद्यालय की उप -प्राचार्या सुसाना कुजूर ने करते हुए पर्यावरण के सभी कर्णधारों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए, इस सकारात्मक पहल की भूरी-भूरी प्रशाप्रशंसा की।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493