भोपाल से रीवा जा रही वंदे भारत ट्रेन से टकराए निर्माणाधीन ब्रिज के सरिए

भोपाल– भोपाल से रीवा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ओबेदुल्लागंज के पास एक ब्रिज के सरिए से टकरा गई। इसके बाद ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगातार रोकना पड़ा। बताया जा रहा है कि भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवा और बारिश की वजह से ओबेदुल्लागंज के पास निर्माणाधीन ब्रिज का एक हिस्सा रेलवे ट्रेक की ओर झुक गया था। इसके बाद जैसे ही यहां से वंदे भारत एक्सप्रेस निकली, इसके दो कोच सी-3 और सी-7 से यह सरिया टकरा गए। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ये हादसा दोपहर करीब पौन 4 बजे औबेदुल्लागंज स्टेशन के पास हुआ। बताया जा रहा है कि रेलवे की गति शक्ति परियोजना के तहत पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माणाधीन पुल के सरिए तेज आंधी के कारण तिरछे होकर ट्रैक की ओर मुड़ गए थे। इसी बीच वंदे भारत एक्सप्रेस तेज रफ्तार से गुजरी। मुड़े सरिए ट्रेन के कोच से टकरा गए। इस कारण कोच C-3 से C-7 तक के कोच सरिए से रगड़ते हुए निकले। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकी। ब्रेक लगने से यात्री डर गए।
घटना के बाद में ट्रेन में मौजूद स्टॉफ और लोको पायलट ने मौके पर उतरकर देखा और रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी। रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सरियों को काटकर ट्रेन से दूर किया गया। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में खिडकियों के कांच जरूर टूटे, लेकिन वे अंदर नहीं आए और किसी को कोई चोट नहीं पहुंची। ट्रेन की खिड़कियों के कांच जरूर टूट गए हैं। ट्रेन में सवार यात्रियों ने कुछ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किए हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493