भोपाल से लापता 6 वर्षीय अंश मथुरा में मिला

भोपाल-राजधानी भोपाल से चार दिन पहले रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुआ 6 वर्षीय अंश मैना उत्तर प्रदेश के मथुरा में सुरक्षित मिल गया है। बच्चे की तलाश में जुटी भोपाल पुलिस की छह विशेष टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, रेलवे रूट और तकनीकी इनपुट की मदद से उसे खोज निकाला। पुलिस ने अंश को अपनी सुरक्षा में ले लिया है और उसे वापस भोपाल लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अंश मैना राजधानी के ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का निवासी है। जानकारी के अनुसार, उसकी मां लालघाटी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। मंगलवार को अंश अस्पताल परिसर के आसपास खेल रहा था तभी वह अचानक लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493