भोपाल हवाईअड्डे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

भोपाल, 15 मार्च – मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायकों के रविवार को जयपुर से भोपाल आने की संभावनाओं के चलते हवाईअड्डे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हवाईअड्डे पर निषेधाज्ञा 144 लागू है। कंग्रेस के जयपुर गए विधायको को रविवार को भोपाल लाया जा रहा है। इन विधायकों के आने की संभावनाओं के मद्देनजर राजा भोज विमान तल पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए है, भारी संख्या मंे सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया है। हवाईअड्डे पर भीड़ जमा न हो, इसके भी प्रयास किए गए हैं।

ज्ञात हो कि, बीते दो दिन पहले कुछ विधायकों के आने की खबरों को लेकर भारी संख्या में कार्यकर्ता हवाईअड्डे पर जमा हो गए थे और विवाद की स्थिति बनी थी। तब पुलिस उप महानिरीक्षक इरशाद वली ने हवाईअड्डे पर निषेधाज्ञा 144 लागू करने की जानकारी दी थी। वह अब भी लागू है।

कंग्रेस के उच्च सूत्रों ने बताया है कि विधायक जयपुर के हवाईअड्डे पर पहुंच चुके हैं और उन्हें वहां से विशेष विमान से भोपाल लाया जा रहा है। विधायकों की संख्या 90 बताई जा रही है। इन विधायकों के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत और राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी भी आ रहे हैं।

ज्ञात हो कि, 11 मार्च को कांग्रेस के विधायकों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सुधांशु त्रिपाठी के साथ जयपुर भेजा था। यह विधायक चार दिन तक जयपुर के एक रिसॉर्ट में रहे, इस दौरान विधायकों ने कई मंदिरों और देव स्थलों का भ्रमण किया। इन विधायकों से कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक व हरीश रावत ने भी संवाद किया था।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493