भोपाल:ADG रैंक के अधिकारी ने पुलिस कमिश्नर से मांगी सुरक्षा

भोपाल:मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसल इतने बुलंद हो गए हैं कि अब आईपीएस अफसरों को भी अपनी जान का डर सता रहा है। राजधानी में निवासरत एक ADG रैंक के अफसर को पुलिस आयुक्त से सुरक्षा की गुहार लगानी पड़ रही है। मध्य प्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह ने खुद की जान को खतरा बताया है। उन्होंने अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ADG (ट्रेनिंग) के साथ अज्ञात युवकों ने गाली-गलौज की और धमकाया है। यह युवक ADG के त्रिलंगा स्थित घर के बाहर कार से पहुंचे थे। एक युवक के हाथ में डंडा भी था, जो पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। एडीजी ने शाहपुरा थाने को सूचना देने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी दिए है।

बताया जा रहा है कि यह घटना 17 मार्च की सुबह करीब 6 बजे की है। भोपाल के त्रिलंगा इलाके में स्थित एडीजी राजाबाबू सिंह के सरकारी आवास के बाहर एक चार पहिया वाहन आकर रुका। कार से दो युवक उतरे। इनमें से एक युवक के हाथ में डंडा था। बताया जा रहा है कि युवक घर के बाहर तैनात कर्मचारियों से गाली-गलौज करने लगे और अमर्यादित व्यवहार किया।

 

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481