भ्रष्टाचार के आरोपी पुलिस अधिकारियों की हत्या की दुतेर्ते की धमकी

मनीला, 8 अगस्त (आईएएनएस)। फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते ने करीब 100 पुलिस अधिकारियों को अधिकार का दुरुपयोग करने व भ्रष्टाचार के आरोप में हत्या करने की धमकी दी है।

दुतेर्ते के भाषण का फूटेज बुधवार को फिलीपींस के टेलीविजन चैनलों ने बार-बार प्रसारित किया। इस भाषण को दुतेर्ते ने मलाकैनांग पैलेस में मंगलवार रात दिया था।

दुतेर्ते ने कहा, “आप मेरे लिए बेकार हो। आप समाज के लिए खतरा हो।”

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, राष्ट्रपति भवन बुलाए गए अधिकारियों में तीन पुलिसकर्मी पहले ही जेल की सजा काट रहे हैं और इन्हें अस्थायी रूप से दुतेर्ते के आदेश रिहा किया गया।

अधिकारियों के खिलाफ चोरी, फिरौती, गंभीर गैर कानूनी हिरासत, अपहरण, दुष्कर्म, अधिकार का दुरुपयोग व बिना अनुमति के ड्यूटी से फरार होने के आरोप हैं।

दुतेर्ते ने अपने भाषण में कहा, “अगर आप इसी तरह रहेंगे तो मैं वास्तव में आपकी हत्या कर दूंगा।”

राष्ट्रपति ने कहा कि मादक पदार्थ की तस्करी व संगठित अपराध में शामिल एजेंटों पर विशेष इकाई जीवन भर नजर रखेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493