रियो डी जनेरियो, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण अमेरिकी फुटबाल परिसंघ (कॉनमेबोल) अगले साल जनवरी में अपनी कार्यकारिणी का फिर से चयन करेगा।
कॉनमेबोल के अंतरिम अध्यक्ष विल्मार वाल्देज ने कहा कि परिसंघ के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद उन्होंने कार्यकारिणी का चयन करने फैसला किया है।
परिसंघ के अध्यक्ष जुआन एंजेल नापाउटके बीते सप्ताह ज्यूरिख में गिरफ्तार किए जाने के बाद शुक्रवार को इसके अधिकारियों ने बैठक की।
नापाउट उन 16 अधिकारियों में शामिल हैं, जिन्हें टूर्नामेंट मीडिया व मार्केटिंग राइट्स को लेकर घूस लेने के आरोप में अमेरिकी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है।
नापाउट को सोमवार को अमेरिका ले जाया जाएगा। नापाउट ने गुरुवार को ईमेल के जरिए अपने पद से आधिकारिक तौर पर इस्तीफा दिया।
dharmpath.com dharmpath