भ्रष्टाचार के आरोपों से मुक्त हुए पेरू फुटबाल के पूर्व प्रमुख बुर्गा

न्यूयॉर्क, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। पेरू फुटबाल संघ के पूर्व प्रमुख मैनुएल बुर्गा को अमेरिका में एक जूरी ने भ्रष्टाचार के आरोपों से मुक्त कर दिया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 60 वर्षीय बुर्गा को मंगलवार को धमकी देकर की गई मांग के आरोप से रिहा कर दिया गया है।

कुछ दिन पहले इसी जूरी ने दो अन्य अधिकारियों पराग्वे के जुआन नापआउट और ब्राजील के जोस मारिया मारिन को कई आरोपों के तहत दोषी करार दिया था।

अमेरिकी अभियोजन पक्ष ने लैटिन अमेरिका फुटबाल संघों के कई अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हुए हैं। फुटबाल की नियामक संस्था फीफा में उच्चस्तर तक पहुंचे चुके भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के दौरान इन अधिकारियों पर आरोप लगाए गए।

इस साल अक्टूबर में ग्वाटेमाला फुटबाल संघ प्रमुख हेक्टर त्रुजिलो पहले व्यक्ति थे, जिन्हें दोषी ठहराए जाने के बाद आठ माह जेल की सजा सुनाई गई थी।

बुर्गा ने 12 साल तक (2014 तक) पेरू फुटबाल संघ के प्रमुख के रूप में सेवा दी है। वह फीफा के विकास कार्यकारी अधिकारी रह चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493