चाइना इंटरप्राइज इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन कंपनी के आयात एवं निर्यात विभाग के पूर्व निदेशक पेइ जियानकियांग (48) पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं और वह नवंबर 2009 में फरार हो गया था। चीन ने आर्थिक अपराधों में संलिप्त 100 संदिग्धों को स्वदेश वापस लाने के उद्देश्य के साथ अप्रैल 2015 में स्काइ नेट अभियान शुरू किया था। इस सूची में पेइ दसवें संदिग्ध के रूप में नामजद हैं।
चीन और गिनी के कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने जांच में सहयोग किया, जिसमें पता चला कि पेइ गिनी की राजधानी कोन्करी में छिपा हुआ है। पेइ को 25 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था और उसे शुक्रवार दोपहर बीजिंग लाया गया।
dharmpath.com dharmpath