लौसाने, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने खेलों में होने वाले भ्रष्टाचार से निपटने के लिए एक हॉटलाइट जारी की जहां कोई भी खेलों में हो रहे अनैतिक कार्यो की शिकायत दर्ज करा सकेगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार खेल को साफ-सुथरा बनाने और भ्रष्टाचार से दूर रखने संबंधित सोमवार को आयोजित हुए एक सम्मेलन के बाद इसकी घोषणा की गई। आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाख ने इस सम्मेलन की अध्यक्षता की।
बाख ने कहा, “हम अपने इस प्रयास से अच्छे एथलीटों को बढ़ावा देना चाहते हैं और उनके लिए प्रतियोगिता का एक साफ-सुथरा माहौल तैयार करना चाहते हैं।”
आईओसी के अनुसार इंटरनेट पर उपलब्ध इस हॉटलाइट पर कोई भी एथलीट, कोच, रेफरी या प्रशंसक अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा और उसका नाम भी गुप्त रखा जाएगा।
इसके अलावा खेल से जुड़ी आर्थिक अनियमितताओं, नियमों के उल्लंघन आदि की शिकायत भी यहां की जा सकती है।
dharmpath.com dharmpath