‘मंगलम दंगलम..’ में है ससुर-दामाद की नोकझोंक

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। टीवी चैनल सोनी सब एक नया शो ‘मंगलम दंगलम- कभी प्यार कभी वार’ लेकर आ रहा है, जो दामाद-ससुर के बीच होने वाली नोकझोंक व प्यार के साथ दर्शकों का मनोरंजन करता नजर आएगा।

‘हंसते रहो इंडिया’ की अपनी प्रतिबद्धता के तहत सोनी सब के इस पारिवारिक मनोरंजक कार्यक्रम में नागार्जुन कुट्टी उर्फ अर्जुन की भूमिका करणवीर शर्मा निभा रहे हैं। अर्जुन इंदौर में रहने वाले एक दक्षिण भारतीय परिवार का एक बेटा है, जिसकी मुलाकात साधारण लेकिन चुलबुली रूमी से होती है। रूमी का किरदार मनीषा रावत निभा रही हैं।

रूमी के पिता एक व्यवसायी हैं। अर्जुन और रूमी एक-दूसरे से प्यार कर बैठते हैं, लेकिन स्थिति उस समय मुश्किल हो जाती है, जब अर्जुन को रूमी के पिता संजीव को शादी के लिए मनाना भारी पड़ जाता है। इसके बाद अर्जुन और संजीव के बीच जंग शुरू हो जाती है, जहां एक रूमी को दूर ले जाना चाहता है तो दूसरा उसे जाने से रोकना चाहता है।

कॉमेडी, नोकझोंक और प्यार से भरपूर ‘मंगलम दंगलम..’ सोनी सब चैनल पर जल्द प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493