मंगलवार को प्रशिक्षण सत्र में लौट सकते हैं सांचेज : वेंगर

लंदन, 30 जुलाई (आईएएनएस)। आर्सेनल के मुख्य कोच आर्सेने वेंगर को उम्मीद है कि आर्सेनल फुटबाल क्लब के खिलाड़ी एलेक्स सांचेज मंगलवार को टीम के साथ प्रशिक्षण सत्र में वापसी कर सकते हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने यह आशा भी जताई है कि वह सांचेज क्लब में ही बने रहेंगे।

सांचेज को प्री-सीजन के लिए रविवार को टीम के साथ जुड़ना था, लेकिन बुखार होने के कारण वह मंगलवार को टीम में वापसी कर सकते हैं।

कोच वेंगर ने अपने एक बयान में कहा, “उन्हें फ्लू है और मैंने उन्हें एक संदेश भी भेजा था। वह अभी क्लब से स्थानांतरण नहीं कर रहे हैं और निश्चित तौर पर क्लब में रह रहे हैं।”

सांचेज ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की थी और संदेश में लिखा था ‘सिक’। आर्सेनल के साथ करार का यह उनका अंतिम साल है। हालांकि, उन्होंने मई में क्लब के साथ स्वयं ही दो साल के करार पर हस्ताक्षर किए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493