वाशिंगटन, 9 मार्च (आईएएनएस)। मंगल ग्रह पर नासा का क्यूरियॉसिटी रोवर इस सप्ताह फिर से सक्रिय हो सकता है।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी, नासा ने बताया कि करंट में अस्थिरता के कारण एक फॉल्ट प्रोटेक्शन प्रतिक्रिया हुई थी, जिसके कारण मंगल ग्रह पर मिशन के 911वें दिन रोवर के आर्म ने अचानक गतिविधि बंद कर दी थी।
धरती पर रोवर टीम के इंजीनियरों ने 27 फरवरी से क्यूरियॉसिटी को चलाने या इसके आर्म की गतिविधि को नजरअंदाज करते हुए नैदानिक परीक्षणों पर ध्यान केंद्रित किया।
रोवर के मस्तूल पर उपकरणों के साथ विज्ञान पर्यवेक्षण चालू है।
कैलिफोर्निया के पासादेना में स्थित नासा की जेट प्रणोदन प्रयोगशाला की क्यूरियॉसिटी परियोजना के प्रबंधक जिम एरिक्शन ने बताया, “इस सप्ताह का नैदानिक परीक्षण, शॉर्ट-सर्किट अस्थाई करने वाले संभव स्त्रोतों को कम करने में उत्पादक रहा है।”
क्यूरियॉसिटी के रोबोटिक हाथ मंगल ग्रह से नमूना-संग्रह करने की कवायद में चट्टान में घुसने के लिए रोटेशन और टंकण दोनों करते हैं।
रोवर, ड्रिल के खांचों से चट्टान के पाउडर के नमूने पाउडर को छानने और बांटने वाले एक तंत्र में स्थानांतरित कर रहा था, तभी एक वैद्युत शॉर्ट सर्किट हुआ था। जिससे इसकी गतिविधि में बाधा आई थी।
dharmpath.com dharmpath