उलान बटोर, 9 जुलाई (आईएएनएस)। मंगोलिया की विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार, पेशे से कारोबारी एवं पूर्व मार्शल आर्ट स्टार खाल्तमा बटुलगा 50 फीसदी से अधिक वोटों से राष्ट्रपति चुनाव जीतने जा रहे हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सत्तारूढ़ मंगोलियन पीपुल्स पार्टी (एमपीपी) के उम्मीदवार मियगोमबिन एनखबोल्ड ने शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में अपनी हार स्वीकार कर ली।
एनखबोल्ड ने प्राथमिक नतीजे जारी होने के बाद पहले बयान में कहा कि एमपीपी शुक्रवार को आए नतीजों से परिचित है और मंगोलिया के लोगों की पसंद का सम्मान करता है।
हालांकि, अभी तक यूरोपीय देशों में मंगोलिया के लोगों की वोटों की गणना जारी है और चुनाव के अंतिम नतीजों की आधिकारिक घोषणा की जानी है।
एनखबोल्ड ने कहा, “मैंने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ के लिए 10 जुलाई को समारोह का आयोजन करने के लिए मंगोलिया के मौजूदा राष्ट्रपति सखियागिन एल्बेगदोर्ज से विचार-विमर्श किया है।”
गौतलब है कि देश के सातवें राष्ट्रपति चुनवा में 12 लाख से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
dharmpath.com dharmpath