मंचू मोहन बाबू को टीएएल करेगा सम्मानित

लंदन, 25 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता-राजनेता मंचू मोहन बाबू को अपने चार दशकों से लंबे करियर के जरिए मनोरंजन जगत में अनुपम योगदान देने के लिए यहां शनिवार को तेलुगू एसोसिएशन ऑफ लंदन (टीएएल) सम्मानित करेगा।

टीएएल के संस्थापक अध्यक्ष रमलू दासुजू ने एक बयान में कहा, “मनोरंजन जगत, शिक्षा और धर्मार्थ के क्षेत्र में मोहन बाबू का योगदान अद्वितीय है। यह पुरस्कार सिनेमा के प्रति उनके जुनून को एक भेंट है। हमें बहुत खुशी है कि वह इस पुरस्कार को स्वीकार कर खुश हैं।”

मोहन बाबू ने कहा कि वह यह पुरस्कार अपने परिवार, मित्रों, प्रशंसकों और जिन्होंने इस लंबे सफर में उनका साथ दिया, उन्हें समर्पित करना चाहेंगे।

टीएएल ब्रिटेन में एक चर्चित गैर सरकारी (एनजीओ) तमिल धर्मार्थ संगठन है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493